Ladli Behna Yojana: MP की महिलाओं पर सरकार खर्च करेगी ₹1.14 लाख करोड़, अगले 5 साल तक जारी रहेगी योजना

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Ladli Behna Yojana: MP की महिलाओं पर सरकार खर्च करेगी ₹1.14 लाख करोड़, अगले 5 साल तक जारी रहेगी योजना

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने महिलाओं और बेटियों से जुड़ी योजनाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है. भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है.

लाड़ली बहना पर 1.14 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च

सरकार अगले पांच वर्षों में लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ रुपये खर्च करेगी. वहीं, लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 16,326 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को भी 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का फैसला हुआ है. इस पर पांच साल में 2,137 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

स्वास्थ्य योजनाओं को भी मिली मंजूरी

कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग की कई मौजूदा योजनाओं को अगले पांच साल तक चलाने की मंजूरी दी. उप स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों के निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले अतिरिक्त प्रोत्साहन के लिए 11,835 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

नर्मदा के लिए बनेगा नमन मिशन

नर्मदा नदी के संरक्षण और विकास के लिए निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन यानी नमन मिशन बनाने का फैसला किया गया है. सरकार के मुताबिक, इससे नर्मदा से जुड़े संरक्षण कार्यों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. प्रदेश की बड़ी आबादी नर्मदा नदी के आसपास रहती है.

किसानों और सड़कों पर भी फैसले

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की तीन योजनाओं को 2026 से 2031 तक जारी रखने की स्वीकृति दी गई. इसके साथ ही मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पद बनाने को भी मंजूरी मिली है.

विज्ञान और तकनीक पर भी जोर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की रिसर्च, विकास और विज्ञान प्रसार से जुड़ी योजनाएं भी जारी रहेंगी. इन योजनाओं के लिए पांच वर्षों में 492 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है.

कैबिनेट में कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर

बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. इनमें न्यायालयीन मामलों, सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मामलों और कृषि विज्ञान केंद्र के लिए जमीन आवंटन जैसे प्रस्ताव शामिल रहे. सीहोर जिले के भाउखेड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र के निर्माण के लिए 20 हेक्टेयर जमीन आईसीएआर को स्थायी पट्टे पर देने की मंजूरी भी दी गई.

युवाओं और नशामुक्ति पर CM का फोकस

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करने की बात कही. उन्होंने एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देने और नशामुक्त भारत के लिए 100 सप्ताह का अभियान चलाने पर भी जोर दिया.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Ladli Behna Yojana: MP की महिलाओं पर सरकार खर्च करेगी ₹1.14 लाख करोड़, अगले 5 साल तक जारी रहेगी योजना | Khabar Digital | Khabar Digital