भोपाल। मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 29 रुपए तक बढ़ गए हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई शहरों में नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। मध्यप्रदेश में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 7 जून 2026 से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद राज्य के कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
भोपाल-इंदौर में बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के रेट
नई कीमतों के अनुसार राजधानी भोपाल में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 947.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 918.50 रुपए थी। वहीं इंदौर में घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़कर 970 रुपए तक पहुंच गई है।
उज्जैन और ग्वालियर में 1000 रुपए के पार पहुंचे दाम
प्रदेश के कुछ शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतें एक हजार रुपए से भी ऊपर पहुंच गई हैं। उज्जैन में घरेलू सिलेंडर 1001 रुपए में मिलेगा, जबकि ग्वालियर में इसकी कीमत 1025 रुपए हो गई है। जबलपुर में उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 919 रुपए चुकाने होंगे।
तीन महीने में कुल 89 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
मार्च और जून में हुई दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर देखा जाए तो तीन महीने के भीतर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 89 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे घरेलू बजट पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
3 महीने में दूसरी बार बढ़े एलपीजी के दाम
बीते तीन महीनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें..









