MP Mandi Price: MP की मंडियों में गेहूं, चना और सोयाबीन के बढ़े भाव, किसानों को बड़ा फायदा, देखें ताजा रेट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Mandi Price: MP की मंडियों में गेहूं, चना और सोयाबीन के बढ़े भाव, किसानों को बड़ा फायदा, देखें ताजा रेट

Madhya Pradesh Mandi Rates: मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों में इन दिनों अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए ताजा मंडी भाव जानना बेहद जरूरी हो गया है. अगर किसान सही समय पर अपनी उपज बेचते हैं तो उन्हें बेहतर लाभ मिल सकता है. वहीं व्यापारी और गृहस्थ लोग भी बाजार के ताजा रेट के अनुसार अपना बजट तय कर सकते हैं.

किसानों को मिलेगा फायदा

इस समय प्रदेश की कई मंडियों में गेहूं, मक्का, चना, मसूर, जौ, सोयाबीन, मूंगफली और तिल्ली जैसी फसलों की अच्छी आवक बनी हुई है. मंडियों में भावों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. अलग-अलग जिलों की मंडियों में फसलों के दाम अलग-अलग बने हुए हैं.

मंदसौर मंडी में इनके दाम बढ़े

मंदसौर मंडी में मंगलवार को कई फसलों के भाव सामान्य दिनों की तुलना में मजबूत रहे. यहां मक्का 1800 से 2075 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. उड़द का भाव 5380 से 6700 रुपये तक पहुंचा. सोयाबीन 5900 से 7601 रुपये के बीच रहा, जबकि गेहूं 2350 से 2800 रुपये तक खरीदा गया. चने के दाम 4930 से 5700 रुपये और मसूर 5700 से 8384 रुपये तक रही. इसके अलावा धनिया 10221 से 11700 रुपये तक बिका. लहसुन का भाव 3200 से लेकर 17000 रुपये तक पहुंचा. सरसों 6656 से 7202 रुपये और मूंगफली 7500 से 9101 रुपये तक बिकी.

नीमच मंडी में फसलों की आवक अच्छी

नीमच मंडी में भी रोजाना बड़ी मात्रा में फसलों की आवक हो रही है. यहां गेहूं 2026 रुपये के न्यूनतम भाव से लेकर 3061 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. मक्का 1687 से 1990 रुपये के बीच रहा. जौ का भाव 2245 से 2561 रुपये तक पहुंचा. उड़द ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसका अधिकतम भाव 8500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. चना 4701 से 5561 रुपये और मसूर 5201 से 8800 रुपये तक खरीदी गई. वहीं सोयाबीन 6450 से 7344 रुपये के बीच बिकी.

बैतूल मंडी में भी किसानों को मिल रहे अच्छे दाम

बैतूल मंडी में भी किसानों को कई फसलों के अच्छे दाम मिले. यहां सोयाबीन 5800 से 7514 रुपये तक बिकी. चने के दाम 4000 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. मक्का का न्यूनतम भाव 1601 रुपये और अधिकतम 2080 रुपये दर्ज किया गया. गेहूं 2175 से 2499 रुपये तक खरीदा गया. सरसों का भाव 6000 से 7400 रुपये तक रहा. तुअर 5300 से 7401 रुपये और मसूर करीब 6350 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी गई. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मंडियों में फसलों की लगातार आवक और बाजार की मांग के कारण आने वाले दिनों में दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे मंडी के ताजा भावों की जानकारी लेने के बाद ही अपनी उपज बेचने का फैसला करें.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Mandi Price: MP की मंडियों में गेहूं, चना और सोयाबीन के बढ़े भाव, किसानों को बड़ा फायदा, देखें ताजा रेट | Khabar Digital | Khabar Digital