Satna Special News : राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सामने खड़ी हुई बड़ी मुश्किल… विवादों से रहा पुराना नाता !

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Satna Special News : राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सामने खड़ी हुई बड़ी मुश्किल… विवादों से रहा पुराना नाता !

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में इस वक्त एक ही मुद्दे की गूंज है, बीजेपी हो या फिर कांग्रेस पार्टी, सभी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पर ही बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है, तो कांग्रेस फ्रंटफुट पर आकर इस मुद्दे को भुनाने में लगी है। कहने को तो मंत्री प्रतिमा बागरी का विवादों से पुराना नाता रहा है, लेकिन उनका संघर्ष भी बेहद खास है, क्योंकि एक संगठन के पद से आगे बढ़ने वाली महिला नेत्री प्रदेश के मंत्री पद पर काबिज हुई, वो भी महज पहली बार विधायक बनने के बाद, ये उनकी काबिलियत को भी दर्शाता है।

जमीनी स्तर से सत्ता का सफर
प्रतिमा बागरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे कोई पैराशूट लैंडिंग वाली नेता नहीं मानी जातीं है, बल्कि संगठन में काम करके मंत्री पद तक पहुंची हैं, जबकि उनका परिवार भी बीजेपी से जुड़ा रहा है। दरअसल प्रतिमा बागरी ने राजनीति की शुरुआत जमीनी स्तर से की, वे भाजपा महिला मोर्चा में महामंत्री रहने के साथ संगठन में अन्य पदों पर रहीं। रैगांव विधानसभा सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद 2021 में उपचुनाव हुआ तो तब प्रतिमा बागरी को बीजेपी ने टिकट दिया, उस चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस की कल्पना वर्मा जीती थीं।

36 हजार वोटों से जीता चुनाव
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने युवा और शिक्षित चेहरे के तौर पर प्रतिमा बागरी पर दांव खेला। उनका मुकाबला कांग्रेस की तत्कालीन विधायक कल्पना वर्मा से था। प्रतिमा ने यह चुनाव 36 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीता और पहली बार विधायक बनीं। उनकी जीत इतनी शानदार थी और बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में एक युवा महिला चेहरे की जरूरत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पहली ही बार में डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-pratima-bagri-brother-arrest-ganja-case-viral-photo-controversy/

पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा
प्रतिमा बागरी सतना जिले की ही रहने वाली हैं। वे एक शिक्षित राजनेता हैं। उनके पास मास्टर ऑफ सोशल वर्क और कानून (Law) की डिग्री है। राजनीति में आने से पहले वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं। उनका परिवार भी भाजपा से जुड़ा रहा है, लेकिन मुख्य धारा की राजनीति में पहचान प्रतिमा ने ही बनाई।

विवादों से रहा पुराना नाता
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का विवादों से पुराना नाता रहा है, उनके चुनाव जीतने के बाद उन पर आरोप लगा था कि बागरी का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है, लेकिन अब यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी तरह उनके पति पर भी आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी जमीन को औने-पौने दाम पर लीज पर लेकर निजी लोगों को मनमाने दाम पर लीज पर दिया था। अन्य आरोपों में उन पर जमीनों पर कब्जा करने का भी आरोप लगा था।

मुख्य आरोपों से अब बढ़ी मुश्किल
अभी कुछ दिनों पहले ही मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई पर सिंहपुर थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ था, उन्हें नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिनसे करीब 35 लाख रुपये की कफ सिरप बरामद की गई थी, वहीं कुछ वर्षों के भीतर करोड़ों की खरीदी और बिक्री का करीब 5 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन भी पाया गया था। जिसके बाद उन्हें जवाब देना महंगा पड़ गया था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-ganja-smuggling-case-protests-against-minister-pratima-bagri/

अब जाकर गले की फांस बना भाई
8 दिसंबर 2025 को मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को रामपुर बघेलान पुलिस ने 46 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सियासी हलकों में खलबली मच गई। वहीं उसके बाद आरोप लगने लगे कि जीजा और साला मिलकर नशीले पदार्थों का अंतर्राज्यीय गिरोह चला रहे थे। वहीं जब उनसे मीडियाकर्मियों ने गांजा तस्करी के आरोप में उनके भाई अनिल बागरी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया। उन्होंने तल्ख लहजे में पत्रकारों को फटकारते हुए कहा, जबरदस्ती की बात क्यों करते हो तुम लोग?"

पार्टी आलाकमान को करना है निर्णय
मंत्री प्रतिमा बागरी अपने ताजा बयानों में गांजा तस्करी में पकड़ाए अनिल बागरी को भाई मानने से ही इंकार कर रही है, लेकिन अब सारा मामला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तक पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि इसके परिणाम आने वाले वक्त में साफ दिख जाएंगे, क्योंकि इस मुद्दे से कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक महत्वपूर्ण मुद्दा मिल गया है, जिसके जरिए वो बीजेपी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, और बीजेपी के नेता जवाब देने की बजाय बगले झांकते नजर आ रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-pratima-bagri-brother-brother-in-law-ganja-case-arrest-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Satna Special News : राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सामने खड़ी हुई बड़ी मुश्किल… विवादों से रहा पुराना नाता ! | Khabar Digital | Khabar Digital