MP Morning News: बीजेपी की ओरछा में होगी पहली बैठक, कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस और डिजिटल जनगणना

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Morning News: बीजेपी की ओरछा में होगी पहली बैठक, कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस और डिजिटल जनगणना

MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ-साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था और गेहूं खरीदी की समीक्षा करेंगे। वहीं, संगठन स्तर पर भाजपा की नई कार्यसमिति को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है।

सीएम का खरगोन दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल और खरगोन के प्रवास पर रहेंगे। खरगोन में वे इंदौर नगर निगम के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जो अक्षय ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अलावा, भोपाल लौटकर सीएम सामान्य प्रशासन विभाग समेत दो विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

आज मुख्यमंत्री सभी जिलों के कलेक्टर्स और कमिश्नर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। बैठक में गेहूं खरीदी की प्रगति और 'जल गंगा संवर्धन अभियान' की समीक्षा होगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना भी इस उच्च स्तरीय बैठक में शिरकत करेंगे। प्रदेश की कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर भी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जा सकते हैं।

डिजिटल जनगणना, ग्वालियर फिसड्डी

मध्य प्रदेश में ऑनलाइन स्व-गणना का फेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। पिछले 13 दिनों में प्रदेश के 5.25 लाख परिवारों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की है। मंदसौर 72 हजार परिवारों के साथ सबसे आगे है, जबकि ग्वालियर (5 हजार) सबसे पीछे रहा। भोपाल 13वें और इंदौर 14वें स्थान पर हैं। ऑनलाइन फेज 30 अप्रैल की रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 1 मई से प्रगणक डोर-टू-डोर जाकर गणना शुरू करेंगे।

ओरछा में होगी बीजेपी की पहली बैठक

भाजपा संगठन में नई नियुक्तियों का इंतजार खत्म होने वाला है। सीएम हाउस में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जल्द जारी होगी। खास बात ये है कि हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के बाद कार्यसमिति की पहली बड़ी बैठक मई में ओरछा में आयोजित की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

19 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Morning News: बीजेपी की ओरछा में होगी पहली बैठक, कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस और डिजिटल जनगणना | Khabar Digital | Khabar Digital