MP Morning News: आज होगी लाड़ली बहनों को किस्त जारी, प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू और महिलाओं से लूट

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Morning News: आज होगी लाड़ली बहनों को किस्त जारी, प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू और महिलाओं से लूट

MP Morning News: मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में अचानक 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। बीते शनिवार को रतलाम में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में सबसे ज्यादा तपिश महसूस की जा रही है। नर्मदापुरम में 39.4°C और धार में 39.2°C तापमान दर्ज हुआ।

अब चलेगी लू

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म (38°C) रहा। इंदौर में 37.6°C, भोपाल में 36.8°C और जबलपुर में 36.6°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर में पारा 35.8°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लू का असर और बढ़ सकता है।

भोपाल में 'पर्स स्नैचिंग' वारदात

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं की जान जोखिम में डाल दी। रायसेन रोड पर बिजली कॉलोनी के सामने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया। नरेला सकरी से अपनी सहेली के घर से लौट रही दो महिलाओं की स्कूटी पर पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारा, जिससे महिला की गर्दन साइड पर्स के पट्टे में फंस गई और स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में एक महिला का सिर फट गया और हाथ-पैर टूट गए। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बदमाश पर्स झपटकर फरार हो गए, जिसमें मोबाइल और 1200 रूपए नगद रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आज मिलेगी लाड़ली बहनों को सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर जिले के आष्टा के दौरे पर रहेंगे। यहां वे एक विशाल 'लाड़ली बहना सम्मेलन' में शामिल होंगे और जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम मोहन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आष्टा में एक भव्य रोड-शो करेंगे, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद वे कार्यक्रम के दौरान 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही सुबह 11:50 बजे सीएम लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे।

MP में लॉरेंस का शूटर बेनकाब

मुरैना से पकड़े गए आरोपी प्रदीप शुक्ला ने एसटीएफ की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रदीप के सीधे तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गुर्गे हैरी बॉक्सर से जुड़े पाए गए हैं। प्रदीप को मध्यप्रदेश में लॉरेंस गैंग का नेटवर्क बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह हैरी बॉक्सर के लिए शूटर हायर करता था। पूछताछ में पता चला है कि हर वारदात के लिए शूटरों को 2 से 3 लाख रुपये दिए जाते थे। आरोपी लंबे समय से कई राज्यों में फरारी काट रहा था और पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। फिलहाल प्रदीप 17 तारीख तक STF की रिमांड पर है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Morning News: आज होगी लाड़ली बहनों को किस्त जारी, प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू और महिलाओं से लूट | Khabar Digital | Khabar Digital