डेस्क। मध्यप्रदेश सरकार ने नई प्रमोशन पॉलिसी 2025 के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने रविवार देर रात पदोन्नति सूची जारी करते हुए करीब 47 अधिकारियों को उच्च पदों पर प्रमोट किया है।
सहायक संचालकों और प्रबंधकों को मिली पदोन्नति
जारी आदेश के अनुसार, विभाग में कार्यरत सहायक संचालकों को उप संचालक और प्रबंधकों को महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है। नई पदोन्नति सूची से विभाग के कई अधिकारियों को उच्च जिम्मेदारी मिलेगी।



आरक्षण नियमों का रखा गया ध्यान
MSME विभाग की ओर से जारी सूची में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अधिकारियों को लागू नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया गया है। पदोन्नति प्रक्रिया नई प्रमोशन नीति के प्रावधानों के तहत पूरी की गई है।
हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा प्रमोशन
विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नतियां भविष्य में हाईकोर्ट द्वारा दिए जाने वाले अंतिम आदेशों के अधीन रहेंगी। यानी यदि न्यायालय की ओर से कोई नया निर्देश जारी होता है, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई पदस्थापना के आदेश अलग से होंगे जारी
फिलहाल जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, वे अपने वर्तमान विभाग या कार्यालय में ही उच्च पद का कार्यभार संभालेंगे। विभाग ने बताया है कि नई पदस्थापना (पोस्टिंग) से जुड़े आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें..









