MP New Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, खंडवा होकर चलेगी नई ट्रेन, चेक करें शेड्यूल

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP New Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, खंडवा होकर चलेगी नई ट्रेन, चेक करें शेड्यूल

खंडवा रेल यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. अब जयपुर और हैदराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को स्थाई रूप से शुरू किया जा रहा है. रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए इस ट्रेन को नियमित सेवा में शामिल करने का फैसला लिया है. इससे दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. खासतौर पर खंडवा के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा का लाभ मिलेगा.

खंडवा में मिली नई ट्रेन

खंडवा के सांसद Gyaneshwar Patil के प्रयासों से रेलवे लगातार इस क्षेत्र में नई सुविधाएं बढ़ा रहा है. मध्य रेल समिति के सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा स्टेशन को देश के अलग-अलग शहरों से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. रेलवे पहले त्योहारों और भीड़ के समय स्पेशल ट्रेनें चलाता था, लेकिन सीजन खत्म होते ही उन्हें बंद कर दिया जाता था. जयपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन को भी इसी तरह अस्थाई तौर पर चलाया जा रहा था. यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे स्थाई साप्ताहिक ट्रेन के रूप में मंजूरी दे दी.

क्या है ट्रेन का नया शेड्यूल

नई व्यवस्था के अनुसार ट्रेन संख्या 17089 हर शुक्रवार को हैदराबाद से रवाना होगी और शनिवार सुबह 9.25 बजे खंडवा पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन जयपुर के लिए आगे जाएगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 17090 हर रविवार जयपुर से चलेगी और सोमवार सुबह 11.30 बजे खंडवा पहुंचकर हैदराबाद के लिए रवाना होगी. इस ट्रेन के स्थाई होने से यात्रियों को अब स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा. सामान्य किराए में यात्रा की सुविधा मिलेगी. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नियमित ट्रेन होने के कारण समय पालन भी पहले से बेहतर रहेगा. यह ट्रेन हैदराबाद, सिकंदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, हिंगोली, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा और जयपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इस नई सुविधा के बाद अब जयपुर और हैदराबाद के बीच यात्रियों को सप्ताह में चार दिन ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस