MP Police Constable Result 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। लंबे समय से अपनी किस्मत का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम चयन सूची अपलोड कर दी है, जिसमें 6525 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
7500 में से 6525 को सफलता
बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया कुल 7500 रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू की गई थी। हालांकि, अंतिम मेरिट सूची में 6525 पदों पर ही चयन किया गया है। शेष पदों को लेकर नियमों और आरक्षण व्यवस्था के अनुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
कैसे तैयार हुई मेरिट?
इस बार चयन प्रक्रिया में नेशनल एग्जामिनेशन पैटर्न पद्धति का उपयोग किया गया है। उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर मेरिट के आधार पर हुआ है। बोर्ड का दावा है कि इस पद्धति से केवल सबसे योग्य और शारीरिक रूप से फिट उम्मीदवारों को ही पुलिस बल में शामिल होने का मौका मिला है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'Latest Updates' में “Final Phase Result - Police Constable Recruitment Test 2025” पर क्लिक करें।
अपना Application Number और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन दबाएं।
आपका रिजल्ट और मेरिट स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
अब आगे क्या?
घोषित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा संबंधित जिलों और इकाइयों में जॉइनिंग के आदेश जारी किए जाएंगे।










