भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिल गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 17 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर सिलेक्ट लिस्ट-2025 को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इन अधिकारियों की भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति की गई है।
इन अधिकारियों को मिला IPS कैडर
गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सराफ और समर वर्मा को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर आवंटित किया गया है।

एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे
अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के तहत एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रहेंगे। इस दौरान उनके कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा।
हैदराबाद में होगा प्रशिक्षण
प्रोबेशन अवधि के दौरान सभी अधिकारियों को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में अनिवार्य इंडक्शन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे नियमित रूप से IPS अधिकारियों के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
मध्यप्रदेश कैडर में मिली नियुक्ति
सभी नव-पदोन्नत अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। इसके साथ ही वे राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियां निभाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें..









