नशे पर MP पुलिस सख्त:87 किलो गांजा के साथ, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

नशे पर MP पुलिस सख्त:87 किलो गांजा के साथ, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनवार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खारा के जोरी टोला में दबिश देकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकर लाल कोल के घर स्थित भूसे वाले मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखा गया 87 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की मात्रा और कीमत को देखते हुए यह कार्रवाई क्षेत्र की बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है।

मामले में पुलिस ने शंकर लाल कोल पिता सोमनाथ कोल एवं पुनीत सिंह पिता राजन सिंह डोडा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

नशे पर MP पुलिस सख्त:87 किलो गांजा के साथ, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी | Khabar Digital | Khabar Digital