भोपाल। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SPS) स्तर के 12 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तबादलों में उज्जैन, रीवा, इंदौर, जबलपुर, शिवपुरी, सीहोर और विदिशा समेत कई जिलों में पदस्थापना की गई है।
आकाश भूरिया बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन
तबादला सूची में आकाश भूरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन नियुक्त किया गया है। वहीं हेमंत चौहान का तबादला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
रामदास प्रजापति को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, मुकेश वैश्य को पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा, प्रशांत चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, डॉ. संजीव कुमार उड़के को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्य.) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर, आशुतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर, संजीव मुले को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्य.) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर देहात, कमला रावत को उप सेनानी एसआईएसएफ द्वितीय वाहिनी सिंगरौली, नरेश बाबू अन्नोटिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्य.) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय विसबल ग्वालियर, भावना मरावी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा और मोनिका तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा बनाया गया है।


प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तबादले
गृह विभाग की ओर से जारी इस तबादला सूची का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाना और विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती सुनिश्चित करना है। संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें..









