MP Nigam Mandal Suchi: मध्यप्रदेश में निगम नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, अगली सूची पर टिकी सबकी नजर

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Nigam Mandal Suchi: मध्यप्रदेश में निगम नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, अगली सूची पर टिकी सबकी नजर

मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है. सरकार ने निगम मंडलों, बोर्ड और विभिन्न प्राधिकरणों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. अब तक जो सूची सामने आई है, उसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के नेताओं का प्रभाव साफ तौर पर नजर आ रहा है. इस क्षेत्र को अपेक्षाकृत अधिक प्रतिनिधित्व मिलने से बाकी इलाकों के नेताओं की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

ग्वालियर के नेताओं का दबदबा

अब तक की नियुक्तियों पर नजर डालें तो ग्वालियर में जयभान सिंह पवैया को वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं श्योपुर में रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष पद दिया गया है. अशोकनगर से जुड़े केपी यादव को नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा ग्वालियर के महेंद्र यादव को एपेक्स बैंक मध्य प्रदेश का चेयरमैन बनाया गया है. भिंड जिले के केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि ग्वालियर के केशव सिंह बघेल को पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह भिंड के संजीव कांकर को नागरिक आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

सिंधिया खेमे से जुड़े कई नेताओं की नजर भी आगामी सूचियों पर टिकी हुई

इन नियुक्तियों के बाद अब सिंधिया खेमे से जुड़े कई नेताओं की नजर भी आगामी सूचियों पर टिकी हुई है. चर्चा में डबरा की पूर्व विधायक इमरती देवी, ग्वालियर पूर्व के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, मुरैना जिले की दिमनी सीट से जुड़े गिरिराज दंडोतिया, रघुराज कंसाना और भिंड के गोहद क्षेत्र से रणवीर जाटव जैसे नाम सामने आ रहे हैं.

भोपाल, इंदौर और जबलपुर विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर अभी भी मंथन

दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर अभी भी मंथन जारी है. भोपाल विकास प्राधिकरण के लिए चेतन सिंह का नाम चर्चा में बताया जा रहा है, जबकि जबलपुर के लिए संदीप जैन का नाम सामने आया है. कुल मिलाकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के नेताओं को अभी और अवसर मिलने की उम्मीद है, वहीं अन्य क्षेत्रों के नेता भी आगामी नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Nigam Mandal Suchi: मध्यप्रदेश में निगम नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, अगली सूची पर टिकी सबकी नजर | Khabar Digital | Khabar Digital