MP Telecom News: मध्य प्रदेश में 26% आबादी अब भी टेलीकॉम सेवा से दूर… देश के तीसरे पिछड़े राज्यों में शामिल

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP Telecom News: मध्य प्रदेश में 26% आबादी अब भी टेलीकॉम सेवा से दूर… देश के तीसरे पिछड़े राज्यों में शामिल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में मोबाइल और टेलीकॉम सेवाओं का विस्तार होने के बावजूद प्रदेश की बड़ी आबादी अभी भी इन सुविधाओं से पूरी तरह नहीं जुड़ पाई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की जुलाई 2026 तक की रिपोर्ट में सामने आया है कि मध्य प्रदेश की टेली डेंसिटी 74.64 प्रतिशत है। यानी हर 100 लोगों पर औसतन करीब 75 टेलीकॉम कनेक्शन उपलब्ध हैं।टेली डेंसिटी के मामले में मध्य प्रदेश देश के सबसे पिछड़े तीन राज्यों में शामिल है। इस सूची में बिहार 64.19 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है, जबकि उत्तर प्रदेश 72.19 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और मध्य प्रदेश 74.64 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के आंकड़ों के साथ छत्तीसगढ़ का क्षेत्र भी शामिल है।

देश में 94.68% है टेली डेंसिटी
TRAI के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 तक भारत की कुल टेली डेंसिटी 94.68 प्रतिशत रही। इसका मतलब है कि देश में प्रत्येक 100 लोगों पर करीब 95 सक्रिय टेलीफोन कनेक्शन हैं। टेली डेंसिटी किसी क्षेत्र में मौजूद सक्रिय मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्शनों के आधार पर दूरसंचार पहुंच को मापने का एक महत्वपूर्ण पैमाना है। किसी राज्य या क्षेत्र में इसका उच्च स्तर बेहतर टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कनेक्टिविटी का संकेत माना जाता है।दिल्ली इस मामले में सबसे आगे है। यहां टेली डेंसिटी 368.33 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं बिहार में यह आंकड़ा सबसे कम 64.19 प्रतिशत है।

इंदौर में उमंग सिंघार का BJP सरकार पर हमला… जमीनों से लेकर आशा हॉल तक उठाए सवाल

नंबर पोर्ट कराने में मध्यप्रदेश से 15.2 लाख आवेदन
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के मामले में भी मध्य प्रदेश के आंकड़े खासे महत्वपूर्ण हैं। जुलाई 2026 में देशभर में करीब 1.598 करोड़ मोबाइल ग्राहकों ने अपना नंबर दूसरी कंपनी में पोर्ट कराने के लिए आवेदन किया। जोन-1 में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 38.6 लाख आवेदन आए। वहीं जोन-2 में मध्य प्रदेश सबसे आगे रहा और यहां से करीब 15.2 लाख मोबाइल उपभोक्ताओं ने पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन किया। इस मामले में मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया।

जुलाई में 3.76 लाख मोबाइल ग्राहक बढ़े
TRAI के आंकड़ों के अनुसार जून की तुलना में जुलाई 2026 में देशभर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में करीब 55.38 लाख का इजाफा हुआ। मध्य प्रदेश में भी मोबाइल कनेक्शन बढ़े हैं। जून 2026 में प्रदेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 8,67,10,560 थी, जो जुलाई में बढ़कर 8,70,87,184 हो गई। यानी सिर्फ एक महीने में करीब 3,76,624 मोबाइल ग्राहक बढ़े। इसके विपरीत लैंडलाइन कनेक्शन में कमी दर्ज की गई। जून में मध्य प्रदेश में 24,65,793 लैंडलाइन कनेक्शन थे, जो जुलाई में घटकर 23,63,173 रह गए। यानी एक महीने के दौरान 1,02,620 लैंडलाइन कनेक्शन कम हुए।

फिक्स्ड वायरलेस 5G कनेक्शन में भी इजाफा
मध्य प्रदेश में फिक्स्ड वायरलेस 5G कनेक्शन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जून 2026 में प्रदेश में ऐसे 8,11,869 कनेक्शन थे, जो जुलाई में बढ़कर 8,33,485 हो गए। इस तरह एक महीने में फिक्स्ड वायरलेस 5G कनेक्शन की संख्या में 21,616 का इजाफा हुआ। प्रदेश में यह सेवा फिलहाल रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।

टेली डेंसिटी में राज्यों की स्थिति
TRAI के जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में टेली डेंसिटी 74.64 प्रतिशत है, जो देश की औसत टेली डेंसिटी 94.68 प्रतिशत से काफी कम है। राज्यों की तुलना में बिहार की टेली डेंसिटी 64.19 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 72.19 प्रतिशत, असम की 83 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की 83.89 प्रतिशत, राजस्थान की 85.21 प्रतिशत और ओडिशा की 85.43 प्रतिशत रही। वहीं हरियाणा में 91.49 प्रतिशत, गुजरात में 101.28 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 102.94 प्रतिशत, तमिलनाडु में 108.57 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 117.94 प्रतिशत, पंजाब में 118.47 प्रतिशत, केरल में 123.53 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 129.25 प्रतिशत और कर्नाटक में 132.49 प्रतिशत टेली डेंसिटी दर्ज की गई। दिल्ली सबसे आगे रही, जहां टेली डेंसिटी 368.33 प्रतिशत रही। मध्य प्रदेश में मोबाइल कनेक्शनों की संख्या बढ़ने के बावजूद राष्ट्रीय औसत से कम टेली डेंसिटी यह संकेत देती है कि प्रदेश के कई हिस्सों में दूरसंचार सेवाओं की पहुंच और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

MP के इस शहर में तैयार किए जाएंगे महिला बाइक राइडर… ITI के जरिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Telecom News: मध्य प्रदेश में 26% आबादी अब भी टेलीकॉम सेवा से दूर… देश के तीसरे पिछड़े राज्यों में शामिल | Khabar Digital | Khabar Digital