छिंदवाड़ा हादसा:CM मोहन दिल्ली से पहुंचे छिंदवाड़ा, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…बंधाया ढांढस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

छिंदवाड़ा हादसा:CM मोहन दिल्ली से पहुंचे छिंदवाड़ा, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…बंधाया ढांढस

भोपाल/छिंदवाड़ा। cm mohan yadav chhindwara Visit मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे के बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर सीधे छिंदवाडा पहुंचे। जहां उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की तहसील मोहखेड़ के ग्राम करेर, ग्वारा और झिरिया पहुंचकर सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने छिंंदवाड़ा जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात कर उनक कुशलक्षेम जाना ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीयता के साथ ढांढ़स बंधाते हुए कहा, यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। आप सभी धैर्य और साहस बनाए रखें, प्रदेश सरकार संकट में आपके साथ खड़ी है"। उन्होंने कहा मैंने कल ही प्रभारी मंत्री को रात में ही यहां भेज दिया था मेडिकल डॉक्टर की टीम भी जबलपुर से भेजी गई और एक टीम को नागपुर भेजा गया जिससे वहां भी घायलों का इलाज सुनिश्चित हो। इसके साथ ही घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

हर मृतक के परिजन को 8-8 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 8-8 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। 4-4 लाख सरकार की ओर से और 4-4 लाख संबल योजना के माध्यम से आर्थिक मदद प्राप्त होगी । उन्होंने कहा की घटना में घायल हर नागरिक को 1-1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगाी। और घायलों का पूरा इलाज सरकार कराएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-accident-update-mohan-yadav-and-kamal-nath-twitter/

पल-पल लेते रहे घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी
दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकों के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा पीड़ितों के लिए चिंचित रहे। वे पल-पल घायलों के स्वास्थ्य का विवरण लेते रहे और दिल्ली से लौटते ही अपने आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर सीधे छिंदवाड़ा पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। ज्ञात हो कि गुरुवार शाम को छिंदवाड़ा के पास सिमरिया नाला में क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही, घायलों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जबलपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल को भी तत्काल रवाना कर दिया था।

परिवार के सदस्यों की भांति हो पीड़ितों की देखभाल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीड़ितों व उनके परिजनों से मुलाकात के समय भावुक हो गए, परिवार के मुखिया की भांति छिंदवाड़ा कलेक्टर और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक घायल व्यक्ति की देखभाल "अपने परिवार के सदस्य" की भांति की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों के समुचित उपचार के लिए किसी भी प्रकार की कमी न हो, प्रदेश सरकार संकट में हर नागरिक के साथ है। डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर भविष्य की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस संकट के समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के दुःख को साझा करने और उनकी सहायता करने हेतु संकल्पित है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bus-big-accident-9-death-and-30-injured-in-chhindwara/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

छिंदवाड़ा हादसा:CM मोहन दिल्ली से पहुंचे छिंदवाड़ा, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…बंधाया ढांढस | Khabar Digital | Khabar Digital