MP Transfer Rules: नई ट्रांसफर पॉलिसी में इन 3 गंभीर बीमारियों वाले कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, अभी देख लें सूची

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Transfer Rules: नई ट्रांसफर पॉलिसी में इन 3 गंभीर बीमारियों वाले कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, अभी देख लें सूची

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 की नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी है. मोहन कैबिनेट की बैठक में इस नीति पर अंतिम सहमति बनी. नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में 1 जून से 15 जून 2026 तक अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे. इस दौरान सभी विभाग अपने स्तर पर तबादला प्रक्रिया पूरी करेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले इसका ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सहमति मिलने पर इसे लागू करने का फैसला लिया गया.

तबादला में इन्हें मिलेगा फायदा

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की A+ श्रेणी में आने वाले तबादले 31 मई तक पूरे कर लिए जाएं. इसके अलावा पति-पत्नी को एक ही स्थान पर पदस्थ करने वाले मामलों और स्वेच्छा से अपने खर्च पर होने वाले ट्रांसफर को तय सीमा से अलग रखा गया है. गंभीर बीमारी से जूझ रहे कर्मचारियों को भी विशेष राहत दी गई है. नई नीति कुछ सेवाओं पर लागू नहीं होगी. इनमें पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा, वन सेवा और मंत्रालय के कर्मचारी शामिल हैं. इन विभागों के लिए अलग व्यवस्था लागू रहेगी.

जान लें नई तबादला प्रक्रिया

तबादला प्रक्रिया को लेकर भी सरकार ने स्पष्ट नियम तय किए हैं. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ट्रांसफर का अधिकार विभागाध्यक्ष को दिया गया है. वहीं बड़े अधिकारियों के तबादले संबंधित मंत्री की मंजूरी से होंगे. किसी भी विभाग को अपनी जरूरत के अनुसार अलग नियम बनाने की छूट भी दी गई है, लेकिन अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग की मंजूरी जरूरी होगी.

इन बीमारियों वाले लोग को मिलेगा बड़ा फायदा

सरकार ने कुछ विशेष परिस्थितियों में प्रतिबंध अवधि के दौरान भी तबादले की अनुमति दी है. कैंसर, लकवा, हृदयाघात जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को राहत मिलेगी. इसके अलावा न्यायालय के आदेश, अनुशासनात्मक कार्रवाई, गंभीर शिकायत, लोकायुक्त जांच और आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों में भी ट्रांसफर किए जा सकेंगे. निलंबन, इस्तीफा या रिटायरमेंट के कारण खाली हुए पदों को भरने के लिए भी तबादले किए जाएंगे. राजस्व विभाग में जिले के भीतर डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की पदस्थापना प्रभारी मंत्री की सलाह से तय होगी.

200 तक कर्मचारी वाली जगह पर 20 प्रतिशत ट्रांसफर

सरकार ने तबादलों की अधिकतम सीमा भी निर्धारित की है. जिन विभागों में 200 तक कर्मचारी हैं वहां कुल कर्मचारियों के 20 प्रतिशत तक ट्रांसफर किए जा सकेंगे. 1000 कर्मचारियों वाले विभागों में 40 कर्मचारियों के साथ अतिरिक्त 15 प्रतिशत तक तबादलों की अनुमति होगी. 2000 कर्मचारियों वाले विभागों में 160 कर्मचारियों के साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त ट्रांसफर किए जा सकेंगे. वहीं 2000 से अधिक कर्मचारियों वाले विभागों में 260 कर्मचारियों के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत तक तबादलों की सीमा तय की गई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Transfer Rules: नई ट्रांसफर पॉलिसी में इन 3 गंभीर बीमारियों वाले कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, अभी देख लें सूची | Khabar Digital | Khabar Digital