MP Transfer: एमपी में तबादलों का काउंटडाउन शुरू, एसडीएम से पटवारी तक आएंगे चपेट में, सिफारिशी पत्र आने शुरू

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Transfer: एमपी में तबादलों का काउंटडाउन शुरू, एसडीएम से पटवारी तक आएंगे चपेट में, सिफारिशी पत्र आने शुरू

प्रदेश में तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है और प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा खुलकर होने लगी है. सरकार अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर फोकस कर रही है जो लंबे समय से एक ही जिले या विभाग में जमे हुए हैं. खासतौर पर राजस्व और पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी मानी जा रही है. विभागों ने ऐसे अधिकारियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है जो तीन साल या उससे ज्यादा समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं. इस प्रक्रिया में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी जैसे कई अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं.

नेताओं और जनप्रतिनिधियों के यहां सिफारिशों का दौर भी शुरू

सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार जल्द ही नई तबादला नीति लागू कर सकती है. हालांकि आधिकारिक घोषणा से पहले ही विभागीय स्तर पर गतिविधियां बढ़ गई हैं. कई अधिकारी अपनी पसंद के जिलों में पोस्टिंग पाने के लिए राजनीतिक संपर्क मजबूत करने में लगे हुए हैं. नेताओं और जनप्रतिनिधियों के यहां सिफारिशों का दौर भी शुरू हो चुका है. राजधानी भोपाल से लेकर जिला मुख्यालयों तक तबादलों को लेकर चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं.

कहां होगा ट्रांसफर

सबसे ज्यादा फेरबदल राजस्व विभाग में होने की संभावना जताई जा रही है. लंबे समय से एक ही क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारियों को हटाने की तैयारी चल रही है. वहीं पुलिस विभाग में भी थाना प्रभारियों, एसडीओपी और अन्य अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है. सरकार इस बार कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर बदलाव कर सकती है.

जिला प्रभारी मंत्रियों की भूमिका काफी अहम

जानकारी के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रभारी मंत्रियों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. जिलों में पदस्थापना और तबादलों को लेकर उनकी राय को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है. यही कारण है कि अधिकारी और कर्मचारी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं. कुछ कर्मचारी अपने तबादले रुकवाने के लिए राजनीतिक समर्थन तलाश रहे हैं, जबकि कई अधिकारी मनचाही जगह पर पदस्थापना पाने के प्रयासों में जुटे हैं.दूसरी ओर स्कूल शिक्षा विभाग में फिलहाल शिक्षकों को राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. प्रदेश में चल रही जनगणना और अन्य सरकारी कार्यों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है. ऐसे में संभावना है कि जनगणना का काम पूरा होने तक शिक्षकों के तबादले टाले जा सकते हैं. हालांकि शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर अलग से फैसला लिया जा सकता है.

प्रशासनिक माहौल भी गर्माने लगा

तबादलों की बढ़ती चर्चाओं के बीच जिलों का प्रशासनिक माहौल भी गर्माने लगा है. कई अधिकारी संभावित बदलाव को देखते हुए अपने लंबित कार्य तेजी से निपटाने में लगे हैं. कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि इस बार तबादला प्रक्रिया में सख्ती और पारदर्शिता दोनों देखने को मिल सकती हैं. शासन स्तर पर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में बताई जा रही हैं और आने वाले दिनों में बड़ी तबादला सूची जारी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस