MP Unnat Krishi Mahotsav: लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे CM डॉ. मोहन यादव

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Unnat Krishi Mahotsav: लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे CM डॉ. मोहन यादव

भोपाल/रायसेन/KHABAR DIGITAL/ मध्यप्रदेश के अन्नदाता के लिए 11 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। उन्हें बीज से बाजार तक का रास्ता दिखाया गया। उनकी जानकारी के लिए बीज, उर्वरक, उद्यान, सिंचाई प्रबंधन, बैंक से संबंधित समस्याओं का हल, मशीनों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को कई तरह के स्टॉल द्वारा किसानी के कई पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों के लिए 'ई-फॉर्म्स' एप भी लॉन्च किया गया। मौका था रायसेन के दशहरा मैदान पर आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔' का। कार्यक्रम में कई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया गया। उन्नत कृषि महोत्सव 13 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

MP Unnat Krishi Mahotsav कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग छवि बन रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मध्य प्रदेश में बीईएमएल के पहले रेल कारखाने का भूमिपूजन हुआ है। वे मध्यप्रदेश के लिए शुभंकर हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। खेत में किसान और सीमा पर जवान हमारे लिए दोनों बराबर सम्मान रखते हैं। रक्षा मंत्री सिंह की उपस्थिति में यह आयोजन दोनों की गरिमा बढ़ाने वाला है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का हर क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ रहा है।

https://khabardigital.com/india/akshaya-tritiya-2026-date-daan-mahatva-premanand-maharaj-upay/

अब देश दोगुना खाद्यान्न निर्यात कर रहा है। केवल रायसेन जिला दुनिया के 47 देशों में बासमती चावल निर्यात कर रहा है। हमारी सरकारों में प्रदेश के किसानों को गेहूं का उचित मूल्य मिला है। इस वर्ष प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस देकर किसानों को 2625 रुपए मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अब दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा और नारी के कल्याण के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किसान भाइयों के लिए अद्भुत है। प्रदेश में विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

लाभकारी सिद्ध होगा यह महोत्सव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रायसेन की धरती पर उन्नत कृषि महोत्सव किसानों की तकदीर बदलने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। यह कृषि महोत्सव में किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ बिचौलियों से मुक्त बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। मध्य प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने देश के हृदय प्रदेश को एक अलग पहचान दी है। प्रदेश के किसान देश की ताकत हैं, आप सभी हर थाली में अन्न उपलब्ध कराते हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-rajya-sabha-election-4-seats-possible-l-murugan-impact/

किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि खेती एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। भारत सरकार ने किसान भाइयों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए हैं। किसान भाई पता लगा पा रहे हैं कि कौन सी फसल ली जा सकती है और कितना खाद डालना है। हमारी सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। किसानों के कल्याण के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आएगी। इस क्षेत्र में नौजवान स्टार्टअप की शुरुआत कर किसान भाइयों को बिचौलियों के चंगुल से बचा सकते हैं। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। गांवों के युवा इससे जुड़ेंगे तो खेती गर्व का विषय बनेगा और हमारे किसान आन-बान और शान से जीवन जीयेंगे। इस प्रयास में बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा।

एमपी को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना है

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार वर्ष-2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। आज रायसेन की इस पवित्र धरा पर ज्ञान-विज्ञान-अनुसंधान-किसान का महासंगम हो रहा है। किसान सबसे बड़ा वैज्ञानिक होता है, लेकिन आधुनिक तकनीक और कृषि पद्धतियों को सीखने-समझने का अवसर मिलेगा। विकसित कृषि बिना, किसान की आय बढ़ाए बिना देश का विकास नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान के विकास का एक महायज्ञ चल रहा है।

किसानों की आय बढ़ाने और देश की खाद्य सुरक्षा सुनश्चित करने का है। यहां टॉप वैज्ञानिक आएं हैं, प्रगतिशील किसान आए हैं। यहां 20 विषयों पर चर्चा होगी और एंटीग्रेटेड और फायदे की खेती पर बात होगी। उन्होंने कहा कि हम हर राज्य का कृषि रोडमैप बना रहे हैं, कई राज्यों में शुरुआत कर दी है। हम इस क्षेत्र को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना चाहते हैं, खेती से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक के प्रयास कर रहे हैं। भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में 55 दाल मिलें खोलने का फैसला किया है। भारत सरकार दलहन को एमएसपी पर खरीदेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=ANgioa4aN0Y
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Unnat Krishi Mahotsav: लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे CM डॉ. मोहन यादव | Khabar Digital | Khabar Digital