भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है, लेकिन प्रदेशभर में इसका असर एक जैसा नहीं है। पिछले एक सप्ताह में कई इलाकों में बारिश हुई है, जबकि अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब भी सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
इन सिस्टमों से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया, तीन सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इसका असर खासतौर पर पूर्वी मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है।
18 जुलाई: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
18 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 19 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक उमरिया और डिंडौरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
19 जुलाई: सागर, पन्ना और छतरपुर पर नजर
19 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 20 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक छतरपुर, सागर और पन्ना जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है।
20 और 21 जुलाई का पूर्वानुमान
20 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 21 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक मऊगंज और सीधी में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं 21 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 22 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक सागर, दमोह और कटनी जिलों में भारी बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें..









