MP Weather: मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Weather: मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके साथ ही गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिन तक बारिश का यही दौर बना रह सकता है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी, हालांकि कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है।

इन 6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह और सागर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट और पन्ना समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगले पांच दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। कई जिलों में लगातार बारिश होने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

7 से 10 जुलाई तक इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 10 जुलाई के बीच विदिशा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, गुना, अशोकनगर, सागर, राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, कटनी, दमोह, छतरपुर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी से भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन और अन्य कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतें तथा मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-school-education-department-5017-teacher-appointment-orders-issued-latest-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस