MP Weather Alert: MP के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में चेतावनी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Alert: MP के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून में ब्रेक के बाद एक बार फिर हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

ग्वालियर-रीवा संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना और पन्ना जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में डबरा और रतलाम में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 75.1 मिलीमीटर बारिश डबरा में रिकॉर्ड हुई, जबकि रतलाम में 65 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा ग्वालियर, घुघरी, कठ्ठीवाड़ा, खरगापुर और आसपास के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर और चंबल संभाग के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई, जबकि भोपाल, ग्वालियर और रीवा संभाग के कुछ इलाकों में भी वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में अगले कुछ दिन बना रहेगा बारिश का असर

विभाग का कहना है कि ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश की गतिविधियां अधिक रह सकती हैं।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धार, झाबुआ, बालाघाट, मंडला, जबलपुर और सागर समेत कई जिलों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है।

किसानों और आम लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने को कहा गया है।

किसानों को खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था रखने, बारिश के दौरान खाद और दवा का छिड़काव रोकने तथा कटी हुई फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान भी लगभग सामान्य बना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-rajya-sabha-election-high-court-notice-bjp-mps-meenakshi-natarajan-petition/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस