MP में मौसम ने बढ़ाई टेंशन! 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 में ऑरेंज अलर्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP में मौसम ने बढ़ाई टेंशन! 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 में ऑरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 3 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, पन्ना, सीधी और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में करीब 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं.

कई इलाकों में जलभराव की स्थिति

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है. कुछ स्थानों पर हालात को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की छुट्टी भी घोषित की गई है. पूर्वी मध्यप्रदेश में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के कारण बारिश का दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है.

इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

खराब मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. गरज-चमक के दौरान पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े होने से बचें और बेहद जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें. आंधी-तूफान के समय खुले मैदान या खेत में काम करने से भी बचना चाहिए.

तेज बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करें. खराब मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. साथ ही मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें. किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP में मौसम ने बढ़ाई टेंशन! 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 में ऑरेंज अलर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital