MP Weather Update: आज भोपाल सहित 31 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जल्द आएगा मानसून

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Update: आज भोपाल सहित 31 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जल्द आएगा मानसून

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है, जिससे कई जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी है।

भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के 31 जिलों में आंधी और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और सागर संभाग के कई जिलों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

5 शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी और मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। 52 जिलों में तापमान में बदलाव दर्ज किया गया है। 23 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया, जबकि पांच शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

16 से 17 जून: 31 जिलों में आंधी और गरज-चमक का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

17 से 18 जून: पश्चिम और उत्तर मध्य प्रदेश पर असर

17 जून से 18 जून के बीच नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

18 से 20 जून तक इन जिलों में बना रहेगा असर

18 से 19 जून के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में मौसम बदला रहेगा। वहीं 19 से 20 जून के बीच नर्मदापुरम, बैतूल, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन में मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है. 

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-mohan-cabinet-meeting-transfer-policy-limit-health-policy-2026-updates/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Weather Update: आज भोपाल सहित 31 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जल्द आएगा मानसून | Khabar Digital | Khabar Digital