MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे भारी, 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 2 अगस्त से कम होगा असर

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे भारी, 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 2 अगस्त से कम होगा असर

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, लेकिन सभी जगह अच्छी बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए अहम रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सक्रिय डीप डिप्रेशन पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। इसी वजह से 31 जुलाई और 1 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं 2 और 3 अगस्त से बारिश की तीव्रता कम हो सकती है।

15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों समेत कुल 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कुछ इलाकों में 31 जुलाई की सुबह तक अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने की भी आशंका जताई है। लोगों को नदी-नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अब तक औसत से 15% कम बारिश

प्रदेश में मानसून सामान्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन अब तक मध्यप्रदेश में औसत से 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश दोनों क्षेत्रों में भी सामान्य से 15 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 143.4 मिलीमीटर बारिश छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में रिकॉर्ड की गई।

चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

31 जुलाई से 1 अगस्त:
अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम में अति भारी बारिश की संभावना है। उज्जैन, छिंदवाड़ा, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर, मंदसौर, बुरहानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

1 से 2 अगस्त:
झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

2 से 4 अगस्त:
बारिश की गतिविधियां पहले के मुकाबले कमजोर रहेंगी। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-e-bus-service-started-ac-electric-bus-routes-chalo-app-digital-ticketing/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे भारी, 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 2 अगस्त से कम होगा असर | Khabar Digital | Khabar Digital