MP Weather Update: फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 48 घंटे में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Update: फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 48 घंटे में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र, सक्रिय मानसून द्रोणिका और वातावरण में मौजूद पर्याप्त नमी के कारण मौसम तेजी से बदल सकता है. खासतौर पर मध्य और पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं.

बंगाल की खाड़ी की प्रणाली का दिखेगा असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्व मौसम वैज्ञानिक शैलेन्द्र कुमार नायक के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब मध्यप्रदेश पर भी दिखाई देगा. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में बारिश का वितरण समान नहीं रहा, लेकिन आने वाले दो दिनों में वर्षा की गतिविधियों में स्पष्ट बढ़ोतरी होगी.

https://twitter.com/BhopalMausam/status/2077666714108706951?r

इन संभागों में हो सकती है अच्छी बारिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार महाकौशल, विंध्य, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में भी धीरे-धीरे मानसून सक्रिय होने लगेगा. इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा.

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. हालांकि कहीं भी व्यापक स्तर पर अति भारी बारिश नहीं हुई. सबसे अधिक 87.3 मिमी बारिश मैहर जिले के रामनगर में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा सागर के देवरी में 48 मिमी, मंडला के मवई में 34.8 मिमी, बालाघाट के तिरोड़ी में 29.3 मिमी, अनूपपुर के बिजुरी में 29.2 मिमी और रीवा के गुढ़ में 23 मिमी वर्षा दर्ज हुई. पश्चिमी मध्यप्रदेश में खरगोन के भगवानपुरा और बड़वानी के राजपुर में 24-24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

उमसभरी रातों से नहीं मिल रही राहत

बारिश के बावजूद प्रदेश के लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है. बादलों की अधिकता और हवा में नमी बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है. इंदौर में सबसे अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा ग्वालियर, सागर, उज्जैन और टीकमगढ़ में भी रातें अपेक्षाकृत गर्म रहीं.

दतिया, नौगांव, छिंदवाड़ा, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य से काफी अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार घने बादलों की वजह से रात के समय धरती की गर्मी बाहर नहीं निकल पाई, जिससे उमस बनी रही.

तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का असर

पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज हवाएं भी चलीं. जबलपुर में 46 किलोमीटर प्रति घंटा, रीवा में 41 किलोमीटर प्रति घंटा, सागर में 39 किलोमीटर प्रति घंटा, सतना में 35 किलोमीटर प्रति घंटा तथा रायसेन और सीधी में 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली चमकने के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Weather Update: फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 48 घंटे में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital