MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का रेड-अलर्ट, इन जिलों में अति भारी वर्षा और तेज आंधी की चेतावनी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का रेड-अलर्ट, इन जिलों में अति भारी वर्षा और तेज आंधी की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसका असर पूरे प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है।

इसके चलते कई जिलों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों में अति भारी और बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने खरगोन और बड़वानी में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और सागर में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने जलभराव और छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई है।

भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी की संभावना

राजधानी भोपाल सहित विदिशा, रायसेन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

  • सेंधवा में सबसे ज्यादा 206.1 मिमी बारिश हुई।
  • खातेगांव में 180 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
  • कुंभराज में 150 मिमी बारिश हुई।

इसके अलावा हरदा, खिरकिया, राहतगांव, बैतूल, कटनी, इंदौर, मंडला और सागर के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा।

अगले 3 से 5 दिन बरतें सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

किसानों को खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था बनाए रखने और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। वहीं आम लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-government-to-move-supreme-court-for-tet-relief-to-70000-teachers/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का रेड-अलर्ट, इन जिलों में अति भारी वर्षा और तेज आंधी की चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital