नौतपा में नहीं थम रहा गर्मी का कहर: MP के 16 शहरों में पारा 44°C पार, 28 मई से बारिश-आंधी का अलर्ट

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

नौतपा में नहीं थम रहा गर्मी का कहर: MP के 16 शहरों में पारा 44°C पार, 28 मई से बारिश-आंधी का अलर्ट

डेस्क। नौतपा के दौरान आंधी और छिटपुट बारिश के बावजूद मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि छतरपुर का खजुराहो 46.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने 28 मई से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है।

खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी, कई शहरों में 45 डिग्री के पार पारा

मंगलवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौगांव में 45.6 डिग्री, दतिया में 45.2 डिग्री तथा दमोह, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा रीवा में 44.8 डिग्री और राजगढ़ में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, श्योपुर, गुना, नरसिंहपुर, सागर, मंडला, मुरैना और रायसेन समेत कई जिलों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला।

बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म

प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 43.2 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम नजर आई।

नौतपा में पहले भी बदलता रहा है मौसम

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा के दौरान बारिश या बूंदाबांदी होना कोई असामान्य घटना नहीं है। पिछले 14 वर्षों में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि 2018 और 2019 में नौतपा के दौरान प्रदेश ने रिकॉर्ड गर्मी झेली थी, जब औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

कई जिलों में लू और तीव्र लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।

रेड अलर्ट वाले जिले

  • निवाड़ी
  • टीकमगढ़
  • छतरपुर
  • पन्ना
  • सतना
  • रीवा

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • भिंड
  • दतिया
  • सागर
  • दमोह
  • जबलपुर
  • कटनी
  • सीधी
  • सिंगरौली
  • मंडला
  • बालाघाट समेत 19 जिले

येलो अलर्ट वाले जिले

  • भोपाल
  • उज्जैन
  • विदिशा
  • रायसेन
  • सीहोर
  • देवास
  • खरगोन
  • खंडवा
  • बुरहानपुर सहित 22 जिले

वहीं इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा और नर्मदापुरम संभाग के कई इलाकों में भी तेज गर्मी का असर बना रहेगा।

28 मई से बढ़ेगी प्री-मानसून गतिविधि

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, हालांकि गर्मी से पूरी राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

ये भी खबर पढ़ें...

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-free-e-cycle-scheme-cm-mohan-yadav-distributes-free-e-cycles-to-women/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

नौतपा में नहीं थम रहा गर्मी का कहर: MP के 16 शहरों में पारा 44°C पार, 28 मई से बारिश-आंधी का अलर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital