MP Weather: मानसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम... 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP Weather: मानसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम... 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है, लेकिन प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी है। उत्तर अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, उत्तर अंडमान सागर में बन रहे मौसम तंत्र की दिशा और उसकी ताकत इस बात पर निर्भर करेगी कि मध्यप्रदेश में बारिश का असर कितना रहेगा। फिलहाल 23 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यदि नया मौसम तंत्र अपेक्षा से ज्यादा मजबूत होता है तो आगामी दिनों के पूर्वानुमान में बदलाव किया जा सकता है।

भोपाल में बढ़ा डैम का जलस्तर, गेट खोले गए
भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में रातभर हुई बारिश के कारण जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई। शनिवार को बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने के बाद भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। इसके बाद पानी की आवक को देखते हुए कलियासोत डैम के दो गेट भी खोलने पड़े। लगातार बारिश के कारण भोपाल के आसपास के जलस्रोतों में पानी का स्तर बढ़ रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग जलस्तर की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mpesb-police-recruitment-2026-655-posts-subedar-asi-application-date/

ब्यावरा में नदी-नाले उफान पर
राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में पानी बढ़ गया। अजनार नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। आगर-मालवा जिले में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के सामने नाले में एक कार बहने की घटना सामने आई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

45 जिलों में हुई बारिश
शनिवार को मध्यप्रदेश के करीब 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश विदिशा जिले के लटेरी में रिकॉर्ड की गई, जहां करीब 4.2 इंच पानी गिरा। इसके अलावा गुना जिले के कुंभराज में करीब 4 इंच, आगर-मालवा के नलखेड़ा में 92 मिमी यानी 3.7 इंच बारिश दर्ज हुई। आगर जिले के बड़ौद में करीब 2.9 इंच, गुना के राघौगढ़ में 2.8 इंच और राजगढ़ के खिलचीपुर तथा आगर शहर में करीब ढाई इंच बारिश हुई।

इन जिलों में भी बारिश का असर
बारिश का प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, सागर और दमोह में बारिश दर्ज की गई।

गर्मी का भी प्रकोप
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की विदाई से पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। नए निम्न दबाव क्षेत्र की गतिविधियों पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है, हालांकि कुछ इलाकों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाती रहेगी।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद दिग्विजय सिंह ने चलाया बाण… सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Weather: मानसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम... 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी | Khabar Digital | Khabar Digital