भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 2306 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कई सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन विभागों में निकली सबसे ज्यादा भर्ती
इस भर्ती में सबसे ज्यादा 530 पद मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में हैं। इसके अलावा पंचायत राज संचालनालय, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, आयुक्त सहकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग संचालनालय सहित कई अन्य विभागों में भी नियुक्तियां होंगी।
विभागवार पदों का विवरण
| विभाग | पद |
| मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड | 530 |
| पंचायत राज संचालनालय | 373 |
| एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन | 118 |
| आयुक्त सहकारिता | 105 |
| महिला एवं बाल विकास विभाग | 88 |
| उद्योग संचालनालय | 45 |
| अन्य विभाग एवं संस्थान | 1,047 |
| कुल पद | 2,306 |
200 पटवारी पद भी इसी परीक्षा से भरे जाएंगे
MPESB के नोटिफिकेशन के अनुसार 200 पटवारी पदों पर भी इसी भर्ती परीक्षा के जरिए चयन होगा। पटवारी के लिए पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग नियमों के अनुसार लागू होगी। इन पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 4 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
- फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026
- परीक्षा शुरू: 22 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं मध्यप्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें..









