मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इसे आयोग के इतिहास के सबसे बड़े चयन परिणामों में शामिल माना जा रहा है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1832 पदों के लिए चार हजार से अधिक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया को तेजी से पूरा करते हुए करीब 45 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के साक्षात्कार कराए. इसके बाद केवल एक महीने के अंदर रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया.
मेडिकल ऑफिसर भर्ती
मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए इंटरव्यू 27 जनवरी से शुरू हुए थे और यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चली. चयन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दो अलग-अलग इंटरव्यू पैनल बनाए गए थे. आयोग ने अब भर्ती का मुख्य परिणाम जारी किया है, जिसमें कुल पदों के लगभग 87 प्रतिशत हिस्से को शामिल किया गया है. यानी 1832 पदों में से 1649 पदों का मुख्य चयन परिणाम घोषित किया गया है.
कितनी निकली थी भर्ती
जारी आंकड़ों के अनुसार इन पदों में 384 सामान्य वर्ग, 225 एससी, 642 एसटी, 197 ओबीसी और 201 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पद शामिल हैं. हालांकि कुल पदों की तुलना में अभी 1220 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इसके अलावा आयोग ने 186 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में भी रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर रिक्त पदों को भरा जा सके.
अधिकारियों ने क्या कहा
अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती होने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा. लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी महसूस की जा रही थी. अब नए डॉक्टरों की नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है. इससे मरीजों को इलाज में भी राहत मिल सकेगी. आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने बताया कि ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले के कारण 13 प्रतिशत प्रावधिक हिस्से का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं किया गया है. इस हिस्से का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा. आयोग का मानना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है और जल्द ही बाकी परिणाम भी जारी किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









