समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में फर्जीवाड़े पर कलेक्टर सख्त, 7 फर्जी किसानों का पंजीयन निरस्त करने प्रस्ताव, 3 केंद्र प्रभारियों को नोटिस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में फर्जीवाड़े पर कलेक्टर सख्त, 7 फर्जी किसानों का पंजीयन निरस्त करने प्रस्ताव, 3 केंद्र प्रभारियों को नोटिस

खबर डिजिटल कटनी -- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। फर्जी किसानों और व्यापारियों पर नकेल कसते हुए कलेक्टर के निर्देश पर व्यापक जांच कराई गई, जिसमें 7 किसानों का धान खरीदी पंजीयन फर्जी पाया गया है।कलेक्टर ने जिले की सभी 9 तहसीलों में प्रत्येक तहसील के 20-20 सर्वाधिक रकबा वाले किसानों के रकबे और फसल का भौतिक सत्यापन एसडीएम के माध्यम से कराया। जांच में बहोरीबंद अनुविभाग के 6 और कटनी अनुविभाग के 1 किसान का पंजीयन त्रुटिपूर्ण पाया गया। इन सात किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 103.22 हेक्टेयर है। कई मामलों में खेतों में फसल नहीं मिली, कहीं किसान गांव में निवासरत नहीं पाए गए, तो कहीं नाम किसी और का दर्ज मिला।कलेक्टर श्री तिवारी ने इन सभी फर्जी किसानों का पंजीयन निरस्त करने का प्रस्ताव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त को भेज दिया है।इधर, कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने निगहरा, विजयराघवगढ़ और हीरापुर कौड़िया उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निगहरा और विजयराघवगढ़ केंद्रों पर किसानों से निर्धारित मानक से अधिक तौल लेने की शिकायत सही पाई गई, जबकि कौड़िया केंद्र पर अभिलेखों के संधारण में गंभीर लापरवाही सामने आई। इन तीनों केंद्रों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।जांच के दौरान हीरापुर कौड़िया केंद्र पर लगभग 10 हजार क्विंटल धान परिवहन के लिए शेष पाया गया।कलेक्टर की सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। अब तक एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही 56 हजार क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया गया है और धान खरीदी की अंतिम तारीख 20 जनवरी तक उसकी निकासी पर रोक लगा दी गई है।प्रशासन का साफ कहना है कि समर्थन मूल्य का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही मिले, इसके लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।तहत जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। फर्जी किसानों और व्यापारियों पर नकेल कसते हुए कलेक्टर के निर्देश पर व्यापक जांच कराई गई, जिसमें 7 किसानों का धान खरीदी पंजीयन फर्जी पाया गया है।कलेक्टर ने जिले की सभी 9 तहसीलों में प्रत्येक तहसील के 20-20 सर्वाधिक रकबा वाले किसानों के रकबे और फसल का भौतिक सत्यापन एसडीएम के माध्यम से कराया। जांच में बहोरीबंद अनुविभाग के 6 और कटनी अनुविभाग के 1 किसान का पंजीयन त्रुटिपूर्ण पाया गया। इन सात किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 103.22 हेक्टेयर है। कई मामलों में खेतों में फसल नहीं मिली, कहीं किसान गांव में निवासरत नहीं पाए गए, तो कहीं नाम किसी और का दर्ज मिला।कलेक्टर श्री तिवारी ने इन सभी फर्जी किसानों का पंजीयन निरस्त करने का प्रस्ताव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त को भेज दिया है।इधर, कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने निगहरा, विजयराघवगढ़ और हीरापुर कौड़िया उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निगहरा और विजयराघवगढ़ केंद्रों पर किसानों से निर्धारित मानक से अधिक तौल लेने की शिकायत सही पाई गई, जबकि कौड़िया केंद्र पर अभिलेखों के संधारण में गंभीर लापरवाही सामने आई। इन तीनों केंद्रों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।जांच के दौरान हीरापुर कौड़िया केंद्र पर लगभग 10 हजार क्विंटल धान परिवहन के लिए शेष पाया गया।कलेक्टर की सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। अब तक एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही 56 हजार क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया गया है और धान खरीदी की अंतिम तारीख 20 जनवरी तक उसकी निकासी पर रोक लगा दी गई है।प्रशासन का साफ कहना है कि समर्थन मूल्य का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही मिले, इसके लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में फर्जीवाड़े पर कलेक्टर सख्त, 7 फर्जी किसानों का पंजीयन निरस्त करने प्रस्ताव, 3 केंद्र प्रभारियों को नोटिस | Khabar Digital | Khabar Digital