Mukhyamantri Jan Vishwas: ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Mukhyamantri Jan Vishwas: ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Mukhyamantri Jan Vishwas: सिवनी/राकेश यादव/ सिवनी जिले के ग्राम दिघोरी में मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं।

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनका निराकरण किया जाए।

मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर जनता और सरकार के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिले।

छात्रा ने सीएम को पीछे बैठाकर दौड़ाई स्कूटी, हर कोई रह गया हक्का बक्का, Video - Khabar Digital

समय सीमा में ग्रामीणों के काम हों...

शिविर में विधायक दिनेश राय एवं कलेक्टर नेहा मीना ने भी ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए तथा शेष मामलों में समय-सीमा तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वामित्व योजना की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना ही जनकल्याण का उद्देश्य है।

'छात्रों की गूंज' में पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के बीच पुलिस से धक्का-मुक्की - Khabar Digital

आवेदकों को उनके प्रकरण की जानकारी देने के निर्देश

इस दौरान ग्राम एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से भी स्थानीय समस्याओं, विकास की संभावनाओं और आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों के सुझावों को सुना और जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं नागरिकों के समन्वय से क्षेत्र के विकास को गति देने की बात कही।

शिविर में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति और निराकरण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनविश्वास कार्यक्रम का उद्देश्य धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।

प्रशासनिक हलचल तेज, 13 PCS अफसरों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Mukhyamantri Jan Vishwas: ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital