महानगरों की तर्ज पर विकसित होगी नवीन चौपाटी : निगमायुक्त परिहार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महानगरों की तर्ज पर विकसित होगी नवीन चौपाटी : निगमायुक्त  परिहार

खबर डिजिटल कटनी--- नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार शाम निर्माणाधीन नवीन चौपाटी का अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौपाटी किसी भी शहर की पहचान होती है और इसका निर्माण बार-बार संभव नहीं होता, इसलिए इसे दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाते हुए सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने चौपाटी की ड्राइंग-डिज़ाइन का अवलोकन करते हुए निर्माणाधीन संरचनाओं, रिक्त स्थलों, बैठक व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चौपाटी परिसर के भीतर पार्किंग न रखते हुए समीप किसी उपयुक्त स्थल पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि नवीन चौपाटी को इंदौर की छप्पन चौपाटी एवं जयपुर की चौपाटी की तर्ज पर सेक्शनवार सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने फूड स्टॉल्स की नियोजित व्यवस्था, बैठने की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने चौपाटी को पारिवारिक एवं सुरक्षित वातावरण में विकसित करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह स्थल नागरिकों के लिए मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बने।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री असित खरे, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री संजय मिश्रा सहित संविदाकार एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही निगमायुक्त द्वारा दीनदयाल रसोई, रोटी कुटी एवं पूर्व स्थापित चौपाटी के रिक्त परिसर का निरीक्षण कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई।जिला चिकित्सालय, मुड़वारा स्टेशन, फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं चौपाटी आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में मल्टी-लेवल पार्किंग हेतु उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

महानगरों की तर्ज पर विकसित होगी नवीन चौपाटी : निगमायुक्त परिहार | Khabar Digital | Khabar Digital