बिना अनुमति निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही तीन स्थलों पर निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री जब्त पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बिना अनुमति निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही तीन स्थलों पर निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री जब्त पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही जारी

खबर digital News कटनी - निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर के स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों सहित बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों पर सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थलों में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित किया जाकर निगम प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।  निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा नगर निरीक्षण के दौरान बरगवा के दो स्थलों में किशन चंद तीर्थानी एवं सुमित अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध निर्माण कार्य कराते पाए जानें पर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रूकवाया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में सिल्वर टाकीज मार्ग पर बिना अनुमति निर्माण कार्य की शिकायत प्राप्त होने पर स्थल निरीक्षण के दौरान मौके पर निर्माण कार्य होता पाए जाने पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया गया।  अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों ही बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों में निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त करते हुए विधिवत पंचनामा तैयार किया। संबंधित तीनों निर्माणकर्ताओं को नगर निगम अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान उपयंत्री संजय मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण अमले की मौजूदगी रही।  नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों में अतिक्रमण तथा बिना स्वीकृति किए जाने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बिना अनुमति निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही तीन स्थलों पर निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री जब्त पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही जारी | Khabar Digital | Khabar Digital