मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की रामनगर शिक्षक कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकानों से टकरा गई। हादसे में 70 वर्षीय रामबेटी यादव, जो घर के बाहर बैठी थीं, कार की चपेट में आकर सड़क पर गिर गईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और घरों से टकराते हुए आगे बढ़ गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों के कारण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।









