मप्र में पहली बार एग्री बायोमास से बायो सीएनजी गैस बनाएगा मशरूम वर्ल्ड ग्रुप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मप्र में पहली बार एग्री बायोमास से बायो सीएनजी गैस बनाएगा मशरूम वर्ल्ड ग्रुप

भोपाल : मशरूम वर्ल्ड ग्रुप ने मध्य प्रदेश में बायो-सीएनजी उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए रायसेन जिले के बराई खास गाँव में अपने पहले कृषि आधारित बायो-सीएनजी प्लांट का भूमि पूजन किया।

इस पहल के तहत कंपनी राज्य में 10 नए बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है, जिनसे न केवल स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन होगा, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस प्लांट में नैपियर घास (हाथी घास) और अन्य जैविक अवशेषों का उपयोग कर हरित और स्वच्छ ऊर्जा का निर्माण किया जाएगा। इस भूमि पूजन समारोह में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और साँची के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मशरूम वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन विजय सागर ने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

जैविक खाद किसानों को मुफ्त दिया जाएगा

प्लांट 100 एकड़ से अधिक भूमि से कच्चा माल प्राप्त करेगा। इसके अलावा, प्लांट के उत्पादन से बचे जैविक अवशेषों को जैविक खाद में परिवर्तित कर किसानों को मुफ्त में दिया जाएगा, जिससे उनकी खेती की लागत कम होगी और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ेगी। मशरूम वर्ल्ड ग्रुप का लक्ष्य प्रतिदिन 200 टन बायो-सीएनजी उत्पादन करना है, जिससे राज्य की स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी का मानना है कि यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर समीर सागर ने कहाकि हमारा उद्देश्य सिर्फ विस्तार करना नहीं, बल्कि भविष्य को आकार देना है। यही कारण है कि हमारे सभी नए प्रोजेक्ट्स भविष्य की समस्याओं पर आधारित हैं, जैसे कि ग्रीन-एनर्जी और कार्बन-कैप्चरिंग। लेकिन इसके लिए सिर्फ हमारे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। हम खुले हाथों से हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं जो पर्यावरण को बचाने के लिए लगाईं जा रही इंडस्ट्रीज और प्रोजेक्ट्स में हमसे हाथ मिलाना चाहता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

30 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मप्र में पहली बार एग्री बायोमास से बायो सीएनजी गैस बनाएगा मशरूम वर्ल्ड ग्रुप | Khabar Digital | Khabar Digital