Jhabua News: आपत्तिजनक भाषण का आरोप, थाने पहुंचा मुस्लिम समाज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News: आपत्तिजनक भाषण का आरोप, थाने पहुंचा मुस्लिम समाज

राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/22 जनवरी 2026 को राणापुर बस स्टैंड पर आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुस्लिम समाज राणापुर की ओर से पुलिस थाना राणापुर में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शांति पूर्वक थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। शिकायत में बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए भाषण में मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुईं। आरोप है कि भाषण के माध्यम से शहर की शांति भंग करने और नगर में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

मुस्लिम समाज के सदर मो. सलमान निज़ामी द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में मांग की गई है कि आपत्तिजनक भाषण देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 एवं 302 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Jhabua News: आपत्तिजनक भाषण का आरोप, थाने पहुंचा मुस्लिम समाज | Khabar Digital | Khabar Digital