दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा और आसान पहुंच का नया माध्यम बना “MY WALLET”96 से अधिक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, प्रमाणपत्र से लेकर कर रसीद तक मोबाइल में उपलब्ध

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा और आसान पहुंच का नया माध्यम बना “MY WALLET”96 से अधिक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, प्रमाणपत्र से लेकर कर रसीद तक मोबाइल में उपलब्ध

दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा और आसान पहुंच का नया माध्यम बना “MY WALLET”
96 से अधिक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, प्रमाणपत्र से लेकर कर रसीद तक मोबाइल में उपलब्ध
कटनी - प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राज्य स्तरीय डिजिटल डॉक्यूमेंट प्लेटफॉर्म “MY WALLET” नागरिक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक अपने महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से प्राप्त, संग्रहित और साझा कर सकते हैं। अब प्रमाणपत्र, लाइसेंस, NOC, संपत्ति एवं जलकर की रसीद सहित विभिन्न दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हो रही है।
MY WALLET पर 96 से अधिक नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें संपत्ति कर रसीद, जल कर रसीद, व्यापार लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, भवन अनुज्ञा, संपत्ति नामांतरण सहित eNP, ABPAS, भोपाल नगर निगम और राज्य के अन्य विभागों से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।
सप्ताहों का इंतजार, अब कुछ सेकंड में दस्तावेज
प्लेटफॉर्म की डिजिटल व्यवस्था से सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल और त्वरित बनाया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, MY WALLET के माध्यम से नागरिकों की सरकारी कार्यालयों तक होने वाली 70–80 प्रतिशत तक भौतिक यात्राओं में कमी आई है तथा दस्तावेज प्राप्त करने में लगने वाला समय सप्ताहों से घटकर कुछ सेकंड तक सीमित हुआ है।
AI सुविधा से दस्तावेजों की स्वतः पहचान
MY WALLET में AI-सक्षम सुविधाएं मोबाइल नंबर से जुड़े दस्तावेजों की स्वतः पहचान करने में मदद करती हैं। इससे नागरिकों को दस्तावेजों को मैन्युअली खोजने की आवश्यकता कम होती है। प्लेटफार्म दस्तावेजों और लाइसेंस की Expiry Date से पहले सूचना देने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है, जिससे समय पर नवीनीकरण कराया जा सके।
बहुभाषीय सुविधा से सेवा बनी और अधिक जन सुलभ
भारत सरकार के BHASHINI प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहुभाषीय समर्थन उपलब्ध कराया गया है। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि के नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं तक पहुंच और अधिक सहज बनाने का प्रयास किया गया है।
मध्य प्रदेश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी तक लाभ पहुंचाने की क्षमता रखने वाला MY WALLET डिजिटल गवर्नेंस और पेपरलेस प्रशासन की दिशा में राज्य की डिजिटल सेवा व्यवस्था को मजबूत करने वाला प्लेटफॉर्म है। मोबाइल में सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षित उपलब्धता से नागरिकों के समय और प्रयास की बचत के साथ-साथ कार्यालयीन प्रक्रियाओं को भी अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा है। MY WALLET एप्लीकेशन Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म
Play Store
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.urbanlocker.mpurban एवं
App store-
https://apps.apple.com/in/app/mp-locker/id6756489312 पर उपलब्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा और आसान पहुंच का नया माध्यम बना “MY WALLET”96 से अधिक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, प्रमाणपत्र से लेकर कर रसीद तक मोबाइल में उपलब्ध | Khabar Digital | Khabar Digital