Amethi news: नलकूप विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Amethi news: नलकूप विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई

भेटुआ (अमेठी): नलकूप विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। यह विदाई समारोह घुरहा गांव स्थित घासी बाबा आश्रम स्थल पर आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। विदाई के दौरान कर्मचारियों के बीते कार्यकाल को याद करते हुए कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

समारोह में नलकूप विभाग में करीब उनतालिस वर्षों तक सेवा देने वाले अमयमाफी गांव निवासी शेषनाथ सिंह और प्रभारी सींच पर्यवेक्षक अरुण कुमार शुक्ल को विदाई दी गई। शेषनाथ सिंह, जो नलकूप चालक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष भी रहे, इन्होंने अपने विदाई भाषण में अपने साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान अन्याय के खिलाफ खड़े रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

अरुण कुमार शुक्ल ने भी अपने साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भूतपूर्व प्रभारी जिलेदार सुभाष पाण्डेय ने सेवानिवृत्त कर्मियों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ लोग विभाग की आन, मान और शान होते हैं, और इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर जेई महेश सरोज सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व जिलेदार अमरनाथ यादव ने किया। समारोह में टिकरी गांव के वर्तमान सींच पर्यवेक्षक अरुण शुक्ल, ओमप्रकाश सिंह, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, राधेश्याम यादव और सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विदाई के इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ उनके योगदान की सराहना की गई और उन्हें विभाग के भविष्य के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी