भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर बयान दिया है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में मिश्रा ने दिग्विजय सिंह की मौजूदा राजनीतिक सक्रियता पर टिप्पणी करते हुए इसे उनके बेटे और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह के राजनीतिक भविष्य से जोड़ दिया।
‘बेटे के भविष्य के लिए कर रहे हैं’
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जो कुछ भी कर रहे हैं, वह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह की राजनीतिक गतिविधियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे 'नाच-ठुमके लगा रहे हैं'।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू की विधायक अजय सिंह ‘राहुल’ से अपील… हमा्रा साथ दें!
बयान के बाद सियासी चर्चा तेज
नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह दोनों कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। मिश्रा की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।









