नीमच: मगरमच्छ ने मचाया आतंक वन विभाग 5 घंटे देर से पहुंचा, बिना उपकरण के रेस्क्यू में 2 घायल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नीमच: मगरमच्छ ने मचाया आतंक वन विभाग 5 घंटे देर से पहुंचा, बिना उपकरण के रेस्क्यू में 2 घायल

खबर डिजिटल: नीमच में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण एक मादा मगरमच्छ थड़ोली ग्राम पंचायत के हनुमंतिया रावजी गांव में घुस गई। रविवार सुबह करीब 4 बजे मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम 5 घंटे बाद सुबह 9 बजे आई। टीम के पास न तो पिंजरा था और न ही रस्सी जैसी कोई सुरक्षा सामग्री। लापरवाहीपूर्वक रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ अचानक गांव की तरफ भागी।

https://twitter.com/khabardigital/status/1962074844205560232?t=nb-NrGHVzrJR5biQivst1w&s=09

भगदड़ में कई लोग गिर गए। मगरमच्छ ने मोहनलाल पिता घीसालाल सुधार समेत दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को काबू में किया गया और बाद में गांधीसागर जलाशय में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अगर समय पर उचित तैयारी के साथ कार्रवाई की जाती तो यह हादसा टल सकता था। बारिश और नदियों में उफान के कारण जलीय जीवों का खतरा बढ़ने से ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नीमच: मगरमच्छ ने मचाया आतंक वन विभाग 5 घंटे देर से पहुंचा, बिना उपकरण के रेस्क्यू में 2 घायल | Khabar Digital | Khabar Digital