NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने गुरुवार को सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल एवं तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी कठिन परिश्रम, संघर्ष और आर्थिक परेशानियों के बीच NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और विश्वास पर सीधा आघात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों युवाओं के आत्मविश्वास और सपनों को भी तोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।मशाल जुलूस के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम में प्रियदर्शन गौर, रजनी वर्मा, राकेश जैन कक्का, जालेम यादव, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, अंशु मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, रमाकांत दुबे, विजय मंगल चौधरी, मुकेश परोहा, श्याम यादव, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, रणजीत सिंह, प्रहलाद यादव, रविंद्र कुंदरा, सुरजीत सिंह, नारायण निषाद, माया चौधरी, हेमा शर्मा, मंगल सिंह, जहांरा बेगम, हाजी गुलाम जाफर, राहुल पटेरिया, कपिल रजक, अजय खटीक, गोलू राजेंद्र चौधरी, मुकेश बर्मन, ललित सोनी, कमल पांडे, ब्रजेश मौर्य, पवन बर्मन, सलाहुद्दीन, रमेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा एवं चिंतामन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital