जाम से मुक्ति की ओर कटनी” नवागत ट्रैफिक प्रभारी का एक्शन मोड, शहर के लिए बनी बड़ी यातायात योजना

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जाम से मुक्ति की ओर कटनी”  नवागत ट्रैफिक प्रभारी का एक्शन मोड, शहर के लिए बनी बड़ी यातायात योजना

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर को वर्षों से परेशान कर रही जाम और अव्यवस्थित यातायात की समस्या के समाधान की दिशा में अब प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों का सघन निरीक्षण कर एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, जिससे आने वाले समय में शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान यातायात विभाग और नगर निगम की टीम ने चांडक चौक, घंटाघर, झंडा बाजार, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, मॉल रोड, खिरहनी ब्रिज से लेकर गर्ग चौराहा तक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों का संयुक्त भ्रमण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क व्यवस्था, वाहन दबाव, पैदल यात्रियों की आवाजाही और जाम के प्रमुख कारणों का तकनीकी विश्लेषण किया।निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि शहर में व्यवस्थित पार्किंग की भारी कमी, लगातार बढ़ता अतिक्रमण और मुख्य मार्गों पर अव्यवस्थित ठेले एवं अस्थायी दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। खासतौर पर थाना तिराहा से बरही नाका तक सड़क किनारे लगने वाले हाथ ठेलों और सब्जी दुकानों को जाम का बड़ा कारण माना गया।इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने अब बहुस्तरीय कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों की पुरानी रोटरियों का आधुनिक तरीके से पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं में कमी आए। इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों में सशुल्क पार्किंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जा सके।सबसे अहम पहल के रूप में सड़क किनारे लगने वाले हाथ ठेलों और सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। प्रशासन का दावा है कि सभी दुकानदारों को व्यवस्थित और सुविधायुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे मुख्य सड़कें पूरी तरह जाम मुक्त बन सकें।इस संयुक्त निरीक्षण में मैनिट भोपाल के विशेषज्ञ राहुल तिवारी और अनुज जयसवाल भी शामिल रहे, जिन्होंने यातायात सुधार को लेकर तकनीकी सुझाव दिए। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण दस्ता प्रभारी मनेंद्र सिंह सहित यातायात पुलिस और निगम अमला भी मौजूद रहा।यातायात प्रभारी अनूप सिंह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ ट्रैफिक नियंत्रित करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात वातावरण देना है। उन्होंने व्यापारियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान शहर को स्थायी रूप से जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जाम से मुक्ति की ओर कटनी” नवागत ट्रैफिक प्रभारी का एक्शन मोड, शहर के लिए बनी बड़ी यातायात योजना | Khabar Digital | Khabar Digital