कटनी खबर डिजिटल/ ग्राम बिछिया के रंगमंच में कथित रूप से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर निवार पुलिस ने दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹3,170 नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। वहीं, पुलिस के अनुसार जुआ खिलाने का आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को चौकी निवार पुलिस को सूचना मिली थी कि बिछिया स्थित रंगमंच में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की तस्दीक के बाद चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।पुलिस ने मौके से छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों में जितेंद्र सिंह, प्रदीप कोल, शिवम बर्मन, शिवकुमार कोल, संजीत सोनी और ललित कुमार शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ₹3,170 नकद राशि और ताश के पत्ते जब्त किए गए।
वहीं, जुआ खिलाने का आरोपी बताए जा रहे मोनू उर्फ प्रदीप बर्मन निवासी बिछिया के मौके से फरार होने की जानकारी पुलिस ने दी है।पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम एवं धारा 49(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस टीम की कार्रवाईकार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में सउनि राजेश कोरी, गौरव सेन, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।









