निवाड़ी में 31 मार्च तक चले महाभियान से 44 हजार हितग्राही हुए लाभान्वित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

निवाड़ी में 31 मार्च तक चले महाभियान से 44 हजार हितग्राही हुए लाभान्वित

कपिल सिरवैया/ खबर डिजिटल/निवाड़ी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित संकल्प से समाधान अभियान ने जिले में विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विवेकानंद सभागार ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य जिला स्तरीय शिविर में विधायक अनिल जैन और कलेक्टर जमुना भिड़े की उपस्थिति में हजारों हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ वितरित किए गए।

​सरकार की प्राथमिकता: GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी)

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और कन्या पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और मुख्यमंत्री का मिशन एक विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

https://khabardigital.com/chhattisgarh/another-major-administrative-surgery-13-officers-transferred/

​12 जनवरी से 31 मार्च तक चला सेवा का महायज्ञ

​जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना ने अभियान की सफलता के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चले इस सघन अभियान के अंतर्गत जिले की सभी 211 ग्राम पंचायतों और नगर परिषदों में विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से 44 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को सीधे तौर पर लाभान्वित किया गया, जो जिले के प्रशासनिक इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

​हर मंगलवार जनसुनवाई: समस्याओं का होगा त्वरित अंत

​कलेक्टर जमुना भिड़े ने जनता को आश्वस्त किया कि समाधान की यह प्रक्रिया शिविरों के समापन के बाद भी थमेगी नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने आगामी प्रवेशोत्सव और जल गंगा संवर्धन अभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील भी की।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sagar/mp-govt-health-budget-niwari-tb-camp-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी