एनकेजे रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी पर एनएसयूआई का हल्लाबोल, एक माह में भर्ती का लिखित आश्वासन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

एनकेजे रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी पर एनएसयूआई का हल्लाबोल, एक माह में भर्ती का लिखित आश्वासन

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- एनकेजे रेलवे स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्कूल के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी शामिल होकर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए एनकेजे थाना पुलिस का भारी बल मौके पर तैनात रहा।एनएसयूआई का आरोप है कि कक्षा पहली से बारहवीं तक संचालित इस विद्यालय में एक हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि वर्तमान में महज पांच शिक्षक उपलब्ध हैं। शिक्षकों की कमी के चलते स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं और विद्यार्थियों को एक दिन छोड़कर एक दिन स्कूल बुलाया जा रहा है। संगठन का दावा है कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और महीने में लगभग आधे दिन ही कक्षाएं लग पा रही हैं।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि शिक्षा हर विद्यार्थी का अधिकार है और शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि रेलवे जैसे केंद्रीय संस्थान के विद्यालय में इस तरह की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जा सकती। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।चर्चा के बाद मिला लिखित आश्वासनप्रदर्शन के बीच स्कूल प्रबंधन द्वारा रेलवे के उच्च अधिकारियों से चर्चा की गई। चर्चा के बाद एनएसयूआई को लिखित आश्वासन दिया गया कि एक माह के भीतर विद्यालय में आवश्यकता के अनुसार जरूरी शिक्षकों की भर्ती कर ली जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो सके।लिखित आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल एनएसयूआई ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। हालांकि संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित एक माह की अवधि में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई और स्कूल में नियमित कक्षाएं शुरू नहीं की गईं, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संगठन ने इसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होने की बात कही।अजय खटिक ने कहा कि एनएसयूआई विद्यार्थियों के अधिकार और उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन रेलवे प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन पर नजर बनाए रखेगा और समयसीमा पूरी होने के बाद स्थिति की समीक्षा करेगा।प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडे, पार्षद विनीत जायसवाल, चौखे भाईजान, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सुनील श्रीवास, संदीप रजक, सतीश तिवारी, प्रिंस वंशकार, राहुल यादव, प्रज्ज्वल साहू, सौरभ पांडेय, सत्यम द्विवेदी, अनुभव सिंह, अनूप सिंह, आदित्य सिंह, अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एनकेजे रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी पर एनएसयूआई का हल्लाबोल, एक माह में भर्ती का लिखित आश्वासन | Khabar Digital | Khabar Digital