नो काफिला, नो VIP कल्चर: सीएम मोहन के विज़न से त्योंथर में 1600 मीटर मार्ग का भूमि पूजन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

नो काफिला, नो VIP कल्चर: सीएम मोहन के विज़न से त्योंथर में 1600 मीटर मार्ग का भूमि पूजन

रीवा त्यौंथर/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ वैश्विक आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रीय संसाधनों की बचत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किए गए ऐतिहासिक 7 सूत्रीय राष्ट्रीय आह्वान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में आज इसकी एक बेहद अनोखी और अनुकरणीय तस्वीर सामने आई, जहाँ क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सादगी और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की गई।

भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी (राज) ने प्रधानमंत्री के 'ईंधन बचत, वाहनों के सीमित उपयोग व सादगीपूर्ण जीवनशैली' के संदेश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकासवादी विज़न को आत्मसात करते हुए एक महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत की। विधायक तिवारी ने बिना किसी वीआईपी तड़क-भड़क, बिना गाड़ियों के भारी-भरकम काफिले और बिना किसी फिजूलखर्ची के, अत्यंत सादगीपूर्ण माहौल में त्योंथर उपजेल पहुंच मार्ग (लंबाई 1600 मीटर), लागत130 लाख के निर्माण कार्य का भव्य भूमि पूजन किया।

नो वीआईपी कल्चर: सीधे जनता के बीच पहुंचे विधायक

देश के राजकोष और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी कार्यक्रम स्थल तक बिना किसी बड़े काफिले के पहुंचे। पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत करने और गाड़ियों का उपयोग कम से कम करने के लिए दी गई सीख का सम्मान करते हुए इस पूरे आयोजन को पूरी तरह से मितव्ययी और सादगीपूर्ण रखा गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी (राज) ने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश के सामने ईंधन बचाने और राष्ट्रीय संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने का जो आह्वान किया है, उसे निभाना हम सभी का राष्ट्र-धर्म है। प्रधानमंत्री जी ने स्वयं अपने काफिले को आधा करके जो शुरुआत की है, उसी प्रेरणा के साथ आज त्योंथर में बिना किसी तड़क-भड़क के इस जनहित के कार्य की शुरुआत की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार त्योंथर के कोने-कोने तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह 1600 मीटर लंबा पहुंच मार्ग उपजेल क्षेत्र और आस-पास के लोगो के आवागमन को सुगम बनाएगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद त्योंथर की अध्यक्षा कृष्णावती विद्या सागर शुक्ला ने की।

इस अवसर मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, समीर सिंह,वेद प्रकाश मिश्रा सार्वेंद्र शर्मा ,कौशलेश द्विवेदी ,गंगा द्विवेदी,विद्या सागर शुक्ला, डॉ .अनिल तिवारी,तुलाराम पाठक , कालीचरण चरण मिश्रा,मोहन पाठक ,माणिक केसरवानी,माधव दुबे,गोपाल अमरनाथ सोनी सतीष तिवारी डॉ राजेश यादव , मोहन लाल प्रजापति गोपाल तिवारी समेत भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी