दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शस्त्र पूजन के लिए महेश्वर को इसलिए चुना गया, क्योंकि लोकमाता देवी अहिल्या सुशासन और लोक कल्याण का प्रतीक रही हैं। जनता की सुविधाओं को लेकर जनता की इच्छा, आकांक्षाओं के आधार पर सरकार चलाना ही सुशासन है। इसका लोकमाता देवी अहिल्या बाई सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने अवैध शस्त्र जब्त करने वाले सब इंस्पेक्टर को 31 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के साथ कार्यक्रम में भक्तिपूर्ण माहौल के लिए भजन मंडली को भी एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को लोकमाता अहिल्या बाई की कर्मभूमि महेश्वर में दशहरे के अवसर पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि शस्त्र-पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। शस्त्र आत्मरक्षा, अन्याय और शोषण के विरुद्ध जंग का प्रतीक है। शस्त्रों के भरोसे ही धर्म और देश की रक्षा की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेश्वर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिए इंडस्िट्रयल बेल्ट विकसित किया जाएगा। साथ ही यहां पर टूरिज्म विलेज भी बनेगा। महेश्वर में अहिल्या लोक भी बनाया जाएगा। डॉ. यादव ने माता अहिल्या की 300 वीं जयंती पर्व पर अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार और वहां के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

देवी अहिल्याबाई ने जनजातीय समाज से भी मदद ली

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने औरंगाबाद, हैदराबाद, काशी एवं अन्य शहरों से कारीगरों को लाकर महेश्वर में बुनकरों को काम दिया। इसके साथ ही साथ महेश्वरी साड़ी के नाम से देश में एक अलग पहचान बनाई। देवी अहिल्याबाई ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए नर्मदा तट पर अलग घाट बनाए। देवी अहिल्या के सिद्धांतों पर चलकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को लेकर काम कर रहे हैं।

महेश्वर में होगी कैबिनेट बैठक

डॉ. यादव ने कहा कि स्थानीय सांसद एवं विधायक की मांग पर मकर संक्रांति पर्व के पास महेश्वर में कैबिनेट की बैठक होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखकर रिमोट से महेश्वर में 83 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत की 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन | Khabar Digital | Khabar Digital