Operation Muskan MP: 2 साल पहले लापता नाबालिग को… MP पुलिस ने UP से ढूंढ निकाला

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Operation Muskan MP: 2 साल पहले लापता नाबालिग को… MP पुलिस ने UP से ढूंढ निकाला

डिंडोरी/खबर डिजिटल/शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिण्डौरी जिले में MP पुलिस ने अनूठी मिसाल पेश की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत, पुलिस ने दो साल से लापता एक नाबालिग बालिका को उत्तरप्रदेश UP से सकुशल बरामद कर उसके परिवार की खुशियां लौटा दी हैं।

मामला थाना शाहपुर का है, जहाँ से एक नाबालिग बालिका पिछले दो वर्षों से लापता थी। समय बीतने के साथ परिवार की उम्मीदें धुंधली पड़ने लगी थीं, लेकिन पुलिस की जांच कभी नहीं रुकी। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम लगातार तकनीकी और जमीनी स्तर पर सुराग जुटा रही थी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-wheat-procurement-scam-illegal-government-centre-was-operating/

​शामली (UP) में मिली सफलता

​एसडीओपी अजय तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना प्रभारी केवल सिंह परते की टीम ने कड़ियाँ जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले तक पहुंच बनाई। पुलिस टीम ने 29 अप्रैल 2026 को शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंशीखेडा में दबिश दी। यहाँ से पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद किया और उसे वापस डिण्डौरी लेकर आई।

​इस पूरे अभियान में पुलिस टीम ने दिन-रात एक कर दिया था। इस सफलता में मुख्य रूप से निम्न अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही:

  • ​निरीक्षक केवल सिंह परते (थाना प्रभारी, शाहपुर)
  • ​सउनि लेखराम परते एवं संतोष वंशकार
  • ​प्रधान आरक्षक कोदूराम जोगी एवं मुकेश प्रधान
  • ​महिला प्रधान आरक्षक उषा खडसे

MP Anganwadi Workers: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जीत, मिलेगा कटा मानदेय और ग्रेच्युटी

आरक्षक जगदीश उफानिया 'ऑपरेशन मुस्कान' का असली उद्देश्य ऐसे ही बिछड़े हुए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाना है। डिण्डौरी पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि दृढ़ संकल्प और सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो नामुमकिन को भी मुमकिन बनाया जा सकता है। आज दो साल बाद जब बेटी अपने घर लौटी, तो पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी