अफीम नीति 2026-27 के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, उपायुक्त नारकोटिक्स कार्यालय का किया घेराव

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

अफीम नीति 2026-27 के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, उपायुक्त नारकोटिक्स कार्यालय का किया घेराव

नीमच। केंद्र सरकार द्वारा जारी अफीम नीति वर्ष 2026-27 के कड़े नियमों और अफीम उत्पादक किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर मालवा-मेवाड़ अंचल के किसानों का असंतोष फूट पड़ा है। नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले के सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (नीमच) कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता राजकुमार अहिर (नीमच) और श्यामलाल जोकचंद (मल्हारगढ़) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। किसानों ने नारकोटिक्स उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नीति में तुरंत संशोधन की चेतावनी दी।

​बढ़ती लागत और सख्त नियमों से किसान परेशान

ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा कि अफीम की खेती में लागत, श्रम और संसाधन अत्यधिक लग रहे हैं, जबकि वर्तमान नीति के जटिल नियमों के कारण किसान संकट में हैं। यदि समय रहते नीति में सुधार नहीं किया गया, तो क्षेत्र का किसान व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

​किसानों की प्रमुख 6 सूत्रीय मांगे:

  • ​मॉर्फिन का दायरा 3.7 प्रतिशत हो: मॉर्फिन की मानक मात्रा 4.2 से 4.4 प्रतिशत किए जाने से कई किसानों के पारंपरिक चीरा लगाने वाले पट्टे निरस्त कर 5 आरी के सीपीएस (CPS) में बदल दिए गए हैं। किसानों की मांग है कि मॉर्फिन की मात्रा पुनः 3.7 प्रतिशत तय कर राहत दी जाए।
  • ​सीपीएस (CPS) पद्धति में सुधार: जिन किसानों ने 90 किग्रा से अधिक डोडा औसत दिया है, उन्हें भी केवल 5 आरी का पट्टा मिला है। ऐसे किसानों को 10 आरी का चीरा लगाने वाला पट्टा दिया जाना चाहिए।
  • ​पुराने पट्टों की बहाली और नए लाइसेंस: वर्ष 1997-98 से अब तक काटे गए सभी पात्र किसानों के पट्टे बहाल किए जाएं तथा नए किसानों को भी अफीम खेती के लाइसेंस जारी हों।
  • ​अफीम का मूल्य 1 लाख प्रति किग्रा हो: खाद, बीज, बिजली और मजदूरी के बढ़ते खर्चों को देखते हुए अफीम का सरकारी खरीद मूल्य बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम किया जाए।
  • ​NDPS एक्ट व डोडाचूरा प्रावधानों की समीक्षा: डोडाचूरा में मॉर्फिन की मात्रा 0.02% से कम होती है, इसलिए इसे एनडीपीएस एक्ट के कड़े दायरे से बाहर किया जाए ताकि निर्दोष किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो सकें।
  • ​प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को राहत: ओलावृष्टि व प्राकृतिक आपदा में विभागीय निगरानी में नष्ट कराई गई फसलों के बाद सीपीएस में डाले गए पट्टों को पुनः चीरा श्रेणी में बहाल किया जाए।
https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rameshwar-sharma-opposition-public-impeachment-cec/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी